लोमडी को हमेशा से कहानियों में बहुत ही चालाक जानवर दिखाया गया है और यह है भी
। प्रजातंत्र में चालाकी का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। पर हम दुनिया के सबसे बडे प्रजातंत्र में रहते हैं और इस चालाकी से हमे रोज दो चार होना पडता है ा हम दाल नहीं खरीद पायें पर हमे दूसरा क्या खाता है इस पर अपनी प्रतिक्रया देनी ही पडती है क्यों, क्योंकि हम देश के सबसे बडे प्रजातंत्र में रहते हैं और हमें उस पर गर्व करना सिखाया जाता है। हम रोज शिक्षा पर भाषण तो सुनते हैं पर एक औसत आदमी के लिये नौकरी एक सपना है । हॉं हम दुनिया के संबसे बडे प्रजातंत्र हैं पर हमारे पास रोजगार नहीं हैा काेई अगर असिहष्णुता की बात करते हैं तो दूसरा पाकिस्तान भेजने की बात करने लगता हैा हो भी क्यों न हम दुनिया के संबसे बडे प्रजातंत्र जो हैं । यहॉं पर जनता का राज है और जनता के लिए पर जनता परेशान है अरे भाई हम दुनिया के संबसे बडे प्रजातंत्र हैं इतना तो चलता हैा कोई भी इस देश की जनता का नेत्रत्व करे पर जनता की भलाई उस स्तर पर क्यों नहीं हो पाती जिससे प्रजा का स्तर सुधरे । यहॉं हर कोई कुछ भी बोलकर उससे पलट सकता हैा बहुत आसान है बस कह दो मेरा यह मतलब नहीं था उसे गलत तरीके से ले लिया गया ा यह प्रजातंत्र है या लोमडियों का तंत्र समझ नहीं आता । क्या हम दुनिया के सबसे बडे प्रजातंत्र में रहने की कीमत चुका रहे हैं जिसे चुनते हैं वही हमें धुन देता हैा
0 Comments