Ticker

6/recent/ticker-posts

बशर

कितना है बेखबर हर एक बशर, जीने की हिमाकत करता है
एक दर्द को लेकर जीता है, एक दर्द को लेकर मरता है
हर दौर में जिंदा हैं जुल्‍मों सितम, इंसान बेचारा क्‍या क्‍या सहे
जी पायेगा अब सिर्फ वही यहॉं, जो इनकी वकालत करता है

कितना है बेखर हर इक बशर........
हर दाैर में जिंदा रहना है तो आओ कुछ ऐसा काम करें
अपनी बस्‍ती, अपना मजहब, अपनी हस्‍ती बदनाम करें
इस दौर में सच की कब्रें तो, हर जगह दिखाई देती हैं
ज़रा गौर से देखो बुलंदी को, जहाँ झूठ का परचम चढ़ता है
कितना है बेखबर..............

करने को जो कुछ दखलन निकला, पहुँचा न कभी वो मंजिल तक
जैसे साहिल पर आकर ही, हर लहर ने अपना दम तोडा है
कितना है बेखर हर इक बशर.......
दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments