बहुत अच्छे, बहुत अच्छे, बहुत अच्छे हालात हैं
हाथों मे पत्थर दिल मे ज़हर, ज़बान पे नफरत के अल्फ़ाज़ है
हाथों मे पत्थर दिल मे ज़हर, ज़बान पे नफरत के अल्फ़ाज़ है
गरीब ढो रहा है कंधो पर लाशें
दखलन को तो बस इस पर एतराज़ हैँ
बहुत अच्छे...................
हमारी ज़बान पे ताले लगा दो
खुश तो कम हैं, काफी नाराज़ हैँ
अब और यकीन नहीं होता मखोटो पे
वही पुरानी बातें, वही अंदाज़ है
बहुत अच्छे...........
कल मिले थे खैरख्वाह रास्ते चलते हुए
मुँह पे मीठे लगे, पीठ पीछे तीरंदाज़ है
कल लगे थे पीठ पर कुछ जख्म दखलन
उसने मल्हम लगाई थी, पर नमक के अहसास है
बहुत अच्छे, बहुत अच्छे, बहुत अच्छे हालात हैं
आपके दखलन भाई
0 Comments