Ticker

6/recent/ticker-posts

ख़ुदा को हमने पुकारा 1212 1122 1212 22

ग़ज़ल غزل
__________

ख़ुदा को मैंने पुकारा है मेरे यार बहुत
मुझे रहा है ख़ुदा पे भी ऐतिबार बहुत

ख़ुदा को मैंने पुकारा है बार-बार बहुत
ख़ुदा के सर पे चढ़ा है मेरा उधार बहुत

अभी तो बाँझ हैं आँखें सो रो नहीं सकता
उतर चुके हैं कभी इनसे आबशार बहुत

उन्हें भी हक़ था मेरा फ़ायदा उठाने का
हमारे अपनों का हम पर था इख़्तियार बहुत

मैं इश्क़-विश्क़ के बारे में क्या बताऊँ तुम्हें 
उतर गया है चढ़ा था कभी बुख़ार बहुत

अजीब क़िस्म के लोगों से भर गई दुनिया
सुना था तुम तो हो दाना मेरे कुम्हार बहुत

हयात तेरे तआक़ुब में नीम-जान हूँ मैं 
हयात तूने किया है मेरा शिकार बहुत

ख़ुशी की कोई ख़ुशी भी नहीं न दुख का दुख 
मियाँ में देख चुका हूँ चढ़ाव-उतार बहुत

यूँ लग रहा था फ़लक से कोई पुकारेगा
नज़र फ़लक पे गई शब में बार-बार बहुत

सुकून है कि ग़ज़ल लग गई हमारे गले
पर इसके पहले किया तेरा इंतिज़ार बहुत

बिछड़ते वक़्त तो लगता था मर ही जाएगा
मुझे वो कल मिला चेहरे पे था निखार बहुत

बिछड़ने वाले ने मिस्मार कर दिया था वजूद
सो हमने हाल छुपाने किया सिंगार बहुत

कभी ग़ज़ल में ज़ियारत है और कभी मातम
सजे हुए हैं जिगर में मेरे मज़ार बहुत




Post a Comment

0 Comments