Ticker

6/recent/ticker-posts

उलझे हुए हैं हम 221 2121 1221 212

ग़ज़ल غزل
__________

सोने के इक गज़ाल में उलझे हुए हैं हम 
जीवन की देखभाल में उलझे हुए हैं हम

फ़िक्र-ए-शजर भी है हमें उड़ने का चाव भी
ये किस तरह के जाल में उलझे हुए हैं हम

वो रास्ता बना के हमें आगे बढ़ गया
और उसके इक रुमाल में उलझे हुए हैं हम

होटों की नाज़ुकी पे कहें मीर शे'र आप
रोटी में और दाल में उलझे हुए हैं हम

हम भी तो एक उम्र में रोगी थे इश्क़ के
ज़ख़्मों के इंदिमाल में उलझे हुए हैं हम 

कहना है उसके नाम पे इक शे'र पर अभी
रानाई-ए-ख़याल में उलझे हुए हैं हम 

किसने ख़ुदा बनाए थे वो कैसे लोग थे?
बस इक इसी सवाल में उलझे हुए हैं हम

है आज आँसुओं में ग़ज़ब की मिठास इक
अम्मा तेरे ख़याल में उलझे हुए हैं हम 

है आज आँसुओं में सितारो सी कुछ चमक
अम्मा तेरे ख़याल में उलझे हुए हैं हम 

Post a Comment

0 Comments