Ticker

6/recent/ticker-posts

कुछ शेर

हम दोनों रिश्‍तों में जहर घोलते हैं।
बस मैं कडवा बोलता हॅू, वो मीठा बोलते हैं।।
दखलन भोपाली

प्‍यार, इश्‍क, मोहब्‍बत और दखलन
समझ नहीं आता इस दौर में जिंदा क्‍यूं हैं।
दखलन भोपाली


मेरी आँखों मे तुमने क्या देखा।
तेरी आँखों मे झूठ पढ़ा मैंने तो।।
दखलन भोपाली


अखबार से मेरी औकात मत आंकिये।
सच्‍चाई के लिये मुझसे रूबरू हो लें।।
दखलन भोपाली


दिल कहता है कि बगावत करूँ ज़माने से।
तजुर्बा कहता है दखलन ज़रा बच के चलो।।

दखलन भोपाली

मुझसे आप कहें, तुम कहें या तू कह लें।
आपकी बात सही तो मुझे दिक्कत कैसी।।
दखलन भोपाली



मैं तेरी रूह में उतरूं तो सुकुं आ जाये।
तेरे ख्‍यालों से अब दिल बहलता नहीं।।
दखलन भोपाली
किसी भी स्‍याही से लिख एे दखलन।
जो चलन है उसमें रंग लाल दिखता है।।
घुटन, कुढन, नफरत, सियासत बस होते हैं
पर कहॉं किसी में मलाल दिखता है।।दखलन भोपाली


तुझसे मिलने की आरजू रखता हूँ।
तुझसे गुफ्तगू करें यह चाहत है।।
अपने हाथ मे मेरे नाम का पत्थर रखना।
ये ज़रूरी नहीं मेरी हर बात गवारा हो तुझे।।
दखलन भोपाली

मेरी सादगी ने तुमको बेबस कर दिया क्‍या
आपके अल्‍फाजों में अब नफरत नहीं मिलती
दखलन भोपाली


आपने देखा, कह दिया तस्‍वीर पुरानी है यह
पर मेरे वास्‍ते सांसो की रवानी है यह
कई लम्‍हें, कई जज्‍बात, और हमारा बचपन
एक अलग ही निस्‍वार्थ कहानी है यह
दखलन भोपाली


अापकी बात सिर्फ बात नहीं मुक्‍कदस सी कोई किताब है
इसको जेहन तो क्‍या दिल में भी रखेंगे हरदम
दखलन भोपाली


उन्हें क्या हासिल है हाथ मे खंजर लेकर।
सुना है वो बातों से कलेजा चीर देते हैं।।
उनसे गुफ्तगू हो यह हम भी चाहते हैं।
हमें कत्ल होने की ख्वाहिश बहुत है।।
दखलन भोपाली।


जबसे उनसे यारी हुई है
यह कैसे नयी दुशवारी हुई है
हम ही सच बोले, हमे ही सलीबें
यह कैसी नयी सजा जारी हुई है
दखलन भोपाली


मुझसे अपना हिसाब क्या लेंगे
वो मेरे सवालो का जवाब क्या देंगे
सूरज की रौशनी मे भी जो सिर्फ गर्म ही हुए
ऐसे मसीहा मुझे उजालों का ख्वाब क्या देंगे
दखलन भोपाली। 


वो दोस्त हों, भाई हो, या कोई भी रिश्ता।
सियासत हमे हमेशा नागवार गुजरी है।।
दखलन भोपाली


मिलिए कभी एक नई नज़्म सुनाएंगे आपको।
आज के हालात का तारुफ़ कराएँगे आपको।
आईने बहुत से मिलते हैं शहर मे दखलन।
हम हकीकत से ज़रूर रुबरु कराएँगे आपको।।
दखलन भोपाली


किसी को शर्म आती है दखलन, किसी को दर्द होता है।
बडा आजाद मुल्‍क है यह, यहॉं सभी बराबर हैं।।

दखलन भोपाली


यह तेरे दिल से या मेरे दिल से कभी भी निकल सकती है।
मोहब्‍बत भी आजकल किराये के मकां में रहती है।।
दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments