Ticker

6/recent/ticker-posts

निरंकुश

मैं क्‍यों नहीं हो जाता निरंकुश
जब पूछी जाती है हर फार्म पर मेरी जात।
मैं क्‍यों नहीं हो जाता निरंकुश जब किसी की मौत होने पर उस परिवार से मानी जाती है सवा महीने की छूत जिसका कोई अपना चला गया हमेशा के लिए किसी और ग्रह पे।
मैं क्‍यों नहीं हो जाता निरंकुश जब मेरी शिक्षा का इतना दाम भी नहीं कि मैं अपना भरण पोषण कर सकूं।
मैं क्‍यों नहीं हो जाता निरंकुश जब मुझे डर लगता है किसी भी अपराध की श्‍िाकायत थाने में लिखाने में।
मैं क्‍यों नहीं हो जाता निरंकुश अपने भोजन के साथ में कंकड का दाम देकर।
शायद मुझे दिलासा देता है वो मुखौटा जो मेरे भले की बातें करता है।
मैं जानता हूँ वो झूठा दिलासा दे रहा है मुझे नौकरी का।
मैं जानता हूँ वो झूठ बोल रहा है मेरे उदद्यार के लिए।
मैं यह भी जानता हूँ कि मेरे स्‍वर तेज होने पर एक भीड मुझे मार सकती है।
क्‍या मैं इतना कायर हो चुका हॅू कि झूठे दिलासों पर विश्‍वास करना मेरी मजबूरी है।
क्‍या बन जाउं मैं भी उस भीड् का हिस्‍सा जो रौंद देती है किसी के घर, किसी की भावनाओं को एक विशेष दिलासा देने वाले हिंसक पशु की खातिर।
या बना रहूँ नंपुसक और बाट जोहता रहूँ उस स्‍वप्‍न की जो मुझे पता है कि झूठा है।
या फिर अभ्‍यस्‍त हो जाउं उन असामाजिक समाजों का जो निर्दयता से देख रहे हैं भूख का खेल और खेल भी रहे हैं। या पालता रहूँ अपने क्रांतिकारी होने का भ्रम
दखलन भोपाली......

Post a Comment

0 Comments