Ticker

6/recent/ticker-posts

मंगलू

मंगल पर पहुँचने वाले हैं, पर मंगलू उदास है
मंगलू बीवी को रोटी की भूख और कपडो् की प्यास है,
जरा इनका बच्चा तो देखो, कितना दुबला पतला है,
कुछ खाता ही नहीं, बडा बदमिजाज है,
फटे कपडों से मंगलू की बीवी की गरीबी झांकती है,
पर सभ्यो पुरूषों की आंखों में वासना की आग है,
बुलेट Train में घूमेंगे मियां, हो रहा विकास है,
जनाब पडोसी तंबू गाड रहा है, लगता है जमीनी विवाद है
संभल जाओ ऐ विकास के अब्बाैओं, 
क्योंकि तुम्हें बेदखल करने का हथियार हमारे अलावा मंगलू के भी पास है

Post a Comment

0 Comments