सुलगाता रहता है कोई भावनाएं धर्म की,
करने को अधर्म
करने को अधर्म
सहम जातीं हैं सारी मानवीय संवेदनायें,
ठिठक जाते हैं विचार आगे जाने के,
बस निरंकुश हो जाते हैं, हम तुम और वो,
पाने को अपने अपने ध्येय,
बहुत बाद मे ज्ञात होता है कि जीता वही
जो सुलगा रहा था, मुझे भी और तुम्हें भी
तुम और मैं चले जाते हैं बीस साल पीछे
या आ जाते हैं कुछ सदी आगे उससे,
जिसमें लोग कबीलों मे रहा करते थे
कब तक सुलगते रहोगे तुम, कब तक
मेरे अंदर इतना तेल नहीं बचा के अब सुलग सकूँ
मुझे शांत होना है, तुम एक बार और सुलगना
और उसके बाद होना शांत हो सको तो
अभी तो तुम कबीलों मे रहते हो
अपने जानवर भी तो बचाने है ना।।
0 Comments