Ticker

6/recent/ticker-posts

बडे मियॉं

बातें बहुत हुई कुछ करके दिखाओ बडे मियॉं
नस्‍लों को अापस में तुम यूं न लडाओ बडे मियॉं
पहले तो बहुत बोले, तुम दूसरों के वास्‍ते
अब बारी है तुम्‍हारी, कुछ बोल के दिखाओं बडे मियॉं
लिया तुमने नाम राम का बहुत एहतराम से
अम्‍मा का एहतराम करके दिखाओ बडे मियॉं
घर में ही लड रहे हैं बहुत वक्‍त से हम तुम
सरहद पर जरा दम भी दिखाओ बडे मियॉं
सीने नपे बहुत तेरे और नाप भी गजब
दुश्‍मन के गले नाप के दिखलाओं बडे मियाँ
छलनी है जमी आज तो दुश्‍मन के जब्र से
अब सब्र क्‍या बताते हो बंदूक दिखाओ बडे मियॉं
चलों अब खींच देते हैं दीवार अमन की
ख्‍यालों में अब पुलाव न पकाओ बडे मियॉं
बातें बहुत हुई कुछ करके दिखाओ बडे मियॉं
दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments