चलो आज देखते हैं दुनिया का असली चेहरा।
मेरे साथ तुम भी देखो नज़रें बदल बदल कर।।
मेरे साथ तुम भी देखो नज़रें बदल बदल कर।।
अब कितना उनको समझें और कितना तुमको जाने।
मिलते हो रोज़ हमसे, सब चेहरे बदल बदल कर।।
मिलते हो रोज़ हमसे, सब चेहरे बदल बदल कर।।
इस माशरे का यारों, अब हाल है ना वाजिब।
दें सभी उसे सलामी जो आये गाड़ी बदल बदल कर।।
दें सभी उसे सलामी जो आये गाड़ी बदल बदल कर।।
हालात के वज़न मे गर ज़मीर तेरा ज़िंदा।
तू यक़ीनन साफ उनसे, घूमें हैं जो यहाँ पर कपडे बदल बदल कर।।
तू यक़ीनन साफ उनसे, घूमें हैं जो यहाँ पर कपडे बदल बदल कर।।
दखलन की बेबसी आलम अब ना पूछे।
इस दौर मे है ज़िंदा रूहें बदल बदल कर।।
इस दौर मे है ज़िंदा रूहें बदल बदल कर।।
दखलन भोपाली
0 Comments