Ticker

6/recent/ticker-posts

जरा संभल के चल

ज़िन्दगी ज़ार ज़ार, भावनाएं तार तार
रुक ज़रा संभल के चल।
जेब मे वजन नहीं, अंदाज़ मे टशन नहीं
रुक ज़रा संभल के चल।
सच बात मत बोल रे, माहौल को टटोल रे
रुक ज़रा संभल के चल।
ज़हर के घूंट पीता जा, बस आज मे तू जीता जा
रुक ज़रा संभल के चल।
बस अँधेरे ओढ़ ले, उजाले मे न निकल
रुक ज़रा संभल के चल।।
हो जायेगा यूं ही दफन, मिलेगा न तुझे कफ़न
अबे रुक, ज़रा सम्भल के चल।।
दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments