Ticker

6/recent/ticker-posts

मेरे प्‍यारे काकाजी

हमको प्यारी लगती थीं वो सारी बातें काका की
दुश्मन के सर को काटेंगे वो तकरीरें काका की
अच्छे दिन की बात को लेकर हम सारे उत्साहित थे
एक से बढ़ के एक हुईं थीं सारी बातें काका की
पर एकदम से देश मे द्रोही कितने ही विद्वान हुए
कितनी रातें जेल मे काटी वाह री बातें काका की
लव कैसे जिहाद हुआ कैसे बिरयानी पाप हुई
घोड़े की टांगे क्यों तोड़ी सच बात क्यों अभिशाप हुई
कितनो को बातें मार मार पाकिस्तान पहुँचाया था
फिर हर धर्म के संतो ने दिल को आघात लगाया था
लिया न क्यों संज्ञान, क्यों अधूरी बातें काका की
अब दुश्मन ने कैसे देखो अंदर पाँव पसारे हैं
दुखयारी जनता भी अब दुश्मन को ललकारें हैं
मत चूको चौहान निभादो, वो सारी बातें काका की
अच्छे दिन की एक झलक दिखला दो प्यारे काका जी।।
दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments