Ticker

6/recent/ticker-posts

क्या मुकम्मल है यह जहां

वो मेरी नींदें वो मेरे सपने
वो मेरा चैन, वो मेरे अपने
क्यों खो गये हैं ज़माने में ये
क्या मुकम्मल है यह जहां............

न अपनापन है न कुर्बतें ही
हैं गर्दिशें भी और फासले भी
तुझे पुकारूं तू सुन ना पाये
के कानों पे हैं ये कैसे साये
क्या मुकम्मल है यह जहां..............


हम दोनों थे बस एक चेहरा
गुनाह बराबर क्या तेरा मेरा
तेरे ही हिस्से आये उजाले
मुझे मिला है घना अँधेरा
क्या मुकम्मल है ये जहां.............

यह तंग गलियाॅं दिलों से आयें
बस केवल सांसे गुजरने पायें
दिलों में लटके बड़े से ताले
कि रूहों पे भी पड़े हैं छाले
क्या मुकम्मल है यह जहां.............

जिसे भी देखो गिरा हुआ
के सच के आगे अड़ा हुआ है
क्यों ये खिलाफत, क्यों यह बगावत
कैसी जियेगी यहॉं शराफत
क्या मुकम्मल है यह जहां.............

क्यों ये निशां हैं यहां लहू के
क्यों छीने ज़ेवर यहां बहु के
वो देखो कैसे छिने निवाले
क्यूँ कोई मरता चलो बचा लें
थोड़ी शराफत थोड़ी मोहब्बत
के आगे आओ ज़रा दिखा लें
क्या मुकम्मल है यह जहाँ............

दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments