Ticker

6/recent/ticker-posts

उनसे न पूछो

उनसे न पूछो हर बात का मतलब भाई।
वही मुंसिफ़ हैं, उनकी हर बात ही सच होती है।
वो कहें तू ही सितमगर, तो बस मान भी ले।
न मानेगा तो सितम की इंतहा होती है।
चेहरे के पीछे चेहरे, जैसे परतें प्‍याज की।
दीवार ही दीवार हैं, न पूछ छत कहॉं होती है।
वो झूठी शहादतों को भी नवाज़ देते हैं।
इससे उन्‍हें हमेशा, राहत बडी होती है।
लुट जाने दे तू आबरू सच की, बस इतना यकीं रख।
झूठ की उम्र कहॉं ज्‍यादा बडी होती है।
दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments