Ticker

6/recent/ticker-posts

उम्मीदों के सागर मे

उम्मीदों के सागर मे रोज़ गोते लगाते हैं।
हम रोज़ एक नयी योजना की ख़ुशी मानते हैं।
वो हर बार शेख चिल्ली बन के आता है।
हम हर बार मुंगेरीलाल बन जाते हैं।
खाने से लेकर शौच तक हर बात पे नज़र है साहेब की।
ना ढंग से खा पाते हैं, ना ढंग से जा पाते हैं।
कतारें ही कतारें है, आप भी लग जाओ।
नहीं तो बता दीजिये नोट कहाँ से लाते हैं।
लोग मार रहे हैं दुकानों पे बैठ कर मक्खी।
खरीददार आते नहीं, बस लोग मिलने आते हैं।
ज़्यादा बोलेंगे तो अभी शुरू हो जायेंगे खास किस्म के लोग।
जवाब देते नहीं बस नारे लगाते हैं।
खैर जाने दो लोग ज़रा खफा हैं।
बस सब अपने अपने मालिक के बावफा हैं।।
दखलन 

Post a Comment

0 Comments