Ticker

6/recent/ticker-posts

जाहिल घूम रहे हैं मुंसिफो के भेस मे

जाहिल घूम रहे हैं मुंसिफो के भेस मे।
यह क्या चल रहा है आजकल इस देश मे।

काट के जुबां और हाथ ले गए गुरु मेरे।
देखो जाहिल जीत गया, योग्यता की रेस मे।

खेत भी ना बो सका किसान इस बार तो।
लोग बस ग़मज़दा हैं आजकल पड़ोस मे।

कुछ एक हैं ज़हीन, करते महिमा गान जो।
इनके ज़ेहन गिरवी पड़े हैं आजकल विदेश मे।

फाइलें कब तक दबेंगी, बाबूओं के हाथ मे।
कब आएगी तमन्ना निकल कर मेरी जेब मे।

कल मिले थे हमें, गफ़लतज़दा दखलन मियां।
कह रहे सब ठीक है, आजकल मेरे देश मे।

दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments