अफीम के अंटे हैं, गुलाबी नोट हैं।
शाम का स्कूल है, 56 का पहाड़ा है।
नारंगी कच्छा है, शहर नाकारा है।
फ़क़ीर है अमीर, गरीब बेचारा है।
कुँए में भांग है, पिया पहलवान है।
कोई बना भक्त, तो कोई महान है।
डाल पे चिड़िया है, नीचे सांप है।
चहकना आजकल, बस भ्रम मात्र है।
खेत सुनसान है, सड़कों पे किसान है।
हजारो में एक साधू, बाक़ी बेईमान है।
सत्ता का खेल है, बड़ी रेलमपेल है।
बंदर मदारी है, मदारी अब खेल है।
हैवान भगवान है, ईमान बेईमान है।
मिमिया रही हैं भेड़े, भेड़िया महान है।
हम भी इंसान है, कोई बोला तू भारत में मेहमान है।
हमारे पास आधार है, वोट का अधिकार है।
मेहमान मत बोलिये, ये तो नागवार है।
दखलन भोपाली
शाम का स्कूल है, 56 का पहाड़ा है।
नारंगी कच्छा है, शहर नाकारा है।
फ़क़ीर है अमीर, गरीब बेचारा है।
कुँए में भांग है, पिया पहलवान है।
कोई बना भक्त, तो कोई महान है।
डाल पे चिड़िया है, नीचे सांप है।
चहकना आजकल, बस भ्रम मात्र है।
खेत सुनसान है, सड़कों पे किसान है।
हजारो में एक साधू, बाक़ी बेईमान है।
सत्ता का खेल है, बड़ी रेलमपेल है।
बंदर मदारी है, मदारी अब खेल है।
हैवान भगवान है, ईमान बेईमान है।
मिमिया रही हैं भेड़े, भेड़िया महान है।
हम भी इंसान है, कोई बोला तू भारत में मेहमान है।
हमारे पास आधार है, वोट का अधिकार है।
मेहमान मत बोलिये, ये तो नागवार है।
दखलन भोपाली
0 Comments