हमे कहाँ मालूम सरहद की परेशानियां हैं।
हमारे ज़ेहन में कई दूसरी कहानियाँ हैं।
दखलन मत पूछिए कागज़ पे मेरी ज़ात।
मेरी पहचान के लिए दूसरी भी निशानियाँ हैं।
पहचान मिटाने के सबब, दिल में है पैवस्त।
कुछ कम करो, गज़ब की निगरानिया हैं।
प्यार, मोहब्बत, अपनापन कुछ तो बचने दीजिये।
गरीबी में जीने की बस यही मेहरबानियाँ हैं।
आपका क्या आप तो रंग बदल लेते हैं।
उनका सोचिये जिनकी न चलती बेइमानियां हैं।
चन्द लुकमे बचे हैं, थाली में गरीब की।
शुक्र मनाइये, साहब की कद्रदनियां हैं।
दखलन भोपाली

0 Comments