ज़िन्दगी उदास तो है।
चलो कुछ भला कर दें।
कुछ ख्वाहिशें खर्च करें।
कुछ ख्वाहिशें जमा कर लें।
ज़िन्दगी उदास तो है।
चलो कुछ भला कर लें।
कुछ पौधों मैं पानी डालें।
कुछ आँखों से पानी पोछें।
कुछ आँखों को सपने बांटे।
कुछ नींदों को आलस तो दें।
कुछ प्यासे गले तर कर दें।
कुछ पेटों की कलह हर दें।
ज़िन्दगी उदास तो है।
चलो कुछ भले कर दें।
कुछ को तुम चादर दे दो।
कुछ का मैं सिरहाना हो जाऊं।
कुछ थोड़ा सा तुम बाग़ी हो।
कुछ मैं दीवाना हो जाऊं।
जिन्दगी उदास तो है।
चलो कुछ भला कर दें।
छोड़ो न भगवान, खुदा।
छोड़ो न आरती, अज़ान।
आज औरों के लिए दुआ कर लें।
चलो आज कुछ नया कर लें।
हम अपने आप को इंसा कर लें।
जिंदगी उदास तो है।
चलो कुछ भला कर लें।
औरो की बातें अपने लिये दुआ कर लें।
दखलन भोपाली।
चलो कुछ भला कर दें।
कुछ ख्वाहिशें खर्च करें।
कुछ ख्वाहिशें जमा कर लें।
ज़िन्दगी उदास तो है।
चलो कुछ भला कर लें।
कुछ पौधों मैं पानी डालें।
कुछ आँखों से पानी पोछें।
कुछ आँखों को सपने बांटे।
कुछ नींदों को आलस तो दें।
कुछ प्यासे गले तर कर दें।
कुछ पेटों की कलह हर दें।
ज़िन्दगी उदास तो है।
चलो कुछ भले कर दें।
कुछ को तुम चादर दे दो।
कुछ का मैं सिरहाना हो जाऊं।
कुछ थोड़ा सा तुम बाग़ी हो।
कुछ मैं दीवाना हो जाऊं।
जिन्दगी उदास तो है।
चलो कुछ भला कर दें।
छोड़ो न भगवान, खुदा।
छोड़ो न आरती, अज़ान।
आज औरों के लिए दुआ कर लें।
चलो आज कुछ नया कर लें।
हम अपने आप को इंसा कर लें।
जिंदगी उदास तो है।
चलो कुछ भला कर लें।
औरो की बातें अपने लिये दुआ कर लें।
दखलन भोपाली।
0 Comments