खुद में ही जज़्ब हुआ जाता हूँ।कभी दरिया था, प्यास बुझा देता था।।
दखलन भोपाली।
अज़ान और आरती की आवाज़ सुन रहा है।शिकारी रोज़ नया जाल बुन रहा है।
मासूम परिदों ज़रा ध्यान से उड़ना।
जो भी फंसा है, बस सर धुन रहा है।।
दखलन भोपाली
जिस दिल में नफरत होती है
उसमें राम नहीं बसते।
श्मशान और कब्रिस्तान में मुर्दे बसते हैं साहब
इंसान नहीं बसते।
दखलन भोपाली
माहौल इतना ख़राब है कि जनाब।
इंसानियत और मानवता में भी लोग धर्म ढूंढ लेते हैं।।
दखलन भोपाली
0 Comments