गरीबों के निवाले छीन के कुछ और मोटा हो गया।
पेट छप्पन हो गया, बडा लंगोटा हो गया।
बस बनी न अपनों से तो प्रेम बाँटने चले।
आजकल माशरे में, अपनों का टोटा हो गया।
केतली भी थी गर्म कुछ बूटियों का घोल था।
मर्ज तो बिगड़ा मेरा, काढ़ा तो यूँ ही बह गया।
खोदो नदी, तालाब, नाले और नहर जम के यहाँ।
हरखू तो सूखे खेत में खुद ही फांसी पे सो गया।
साहब आप पहनिए रोज़ कपडे नए नए।
हमको भी धोती दीजिये यह बदन स्याह हो गया।
आपकी बातों का न निकला कभी लब्बो लुआब।
कान के परदों पे जैसे कोई शोला बो गया।
खांसता खंखारता यह कौन आज सड़कों पे है।
साहब का चेहरा ज़र्द है, किस्से मुकाबला हो गया।
हमसे मिलें साहब कभी तो ख़ैर मकदम हम करें।
जिंदगी भर का सहारा, सरकारी खाता हो गया।
दखलन भोपाली

0 Comments