पत्थर भी कर हज़म, साहब का हुक़्म है।
हो भेदभाव कम, साहब का हुक़्म है।
दस पांच फायदे में हो, और क्या चाहिए।
करोडों रहे गुलाम, साहब का हुक़्म है।
मारे जो तमाचे अपने से नीच को, न गिन।
ऊँचे से न अकड़, साहब का हुक़्म है।
कतारों में खड़ा रह, अपने ही हक़ को तू।
न भेजा कर गरम, साहब का हुक़्म है।
तालीम तेरी कुछ भी हो, कर घटियापन ही तू।
बस यही तेरा धर्म, साहब का हुक़्म है।
साहब कहीं भी हों, तारीफ करता रह।
अबे छोड़ ये शरम, साहब का हुक़्म है।
ज़ेहन से सोचेगा तो पछतायेगा एक दिन।
साहब की चाय पी गरम, साहब का हुक़्म है।
जो इल्म के घर थे, सभी पे काबिज हैं जाहिल।
ज़हीनो पे हो करम, साहब का हुक़्म है।
निकलो जो घर से आप तो ज़रा सोच के निकलो।
क्या पिटने का है दम, साहब का हुक़्म है।
बदलेंगे कपड़े रोज़ तीन वक़्त बराबर।
मन से रहो नंगे, साहब का हुक्म है।
दखलन भोपाली
हो भेदभाव कम, साहब का हुक़्म है।
दस पांच फायदे में हो, और क्या चाहिए।
करोडों रहे गुलाम, साहब का हुक़्म है।
मारे जो तमाचे अपने से नीच को, न गिन।
ऊँचे से न अकड़, साहब का हुक़्म है।
कतारों में खड़ा रह, अपने ही हक़ को तू।
न भेजा कर गरम, साहब का हुक़्म है।
तालीम तेरी कुछ भी हो, कर घटियापन ही तू।
बस यही तेरा धर्म, साहब का हुक़्म है।
साहब कहीं भी हों, तारीफ करता रह।
अबे छोड़ ये शरम, साहब का हुक़्म है।
ज़ेहन से सोचेगा तो पछतायेगा एक दिन।
साहब की चाय पी गरम, साहब का हुक़्म है।
जो इल्म के घर थे, सभी पे काबिज हैं जाहिल।
ज़हीनो पे हो करम, साहब का हुक़्म है।
निकलो जो घर से आप तो ज़रा सोच के निकलो।
क्या पिटने का है दम, साहब का हुक़्म है।
बदलेंगे कपड़े रोज़ तीन वक़्त बराबर।
मन से रहो नंगे, साहब का हुक्म है।
दखलन भोपाली
0 Comments