प्रतिशत की दुनिया है, कब समझोगे।
कितना दोगे तारीफ का और कितना मिलेगा बुराई का।
राई को पहाड़ बनाने का, पहाड़ को राई दिखाने का।
मील वितरण का, खाने का, खाने बाद शौचालय का।
मंदिर में प्रसाद का, तब्बर्रुख का।
टैक्स का, सेल का, डिब्बों वाली रेल का।
जो अपना कच्छा न धोये, वो स्वच्छता का दे पाठ।
आदमी आदमी को बाँट रहा दिमागी घास।
दागदार के हाथ में जनता की डोर।
आदमी कठपुतली है या निरा ढोर।
जो हटा रहा गरीबी, पी नहीं पाता अवाम को मिलने वाला पानी।
यही तो है उसके बड़े होने की निशानी।
अंधे, बहरे, गूंगे बचे हैं शहर में।
शिव बनो, विष धारण करो गले में।
क्या रखा है फायदा मुफ्त ज्ञान देने में।
दखलन भोपाली

0 Comments