Ticker

6/recent/ticker-posts

परेशानियां घर के बाहर बैठीं हैं

परेशानियां घर के बाहर बैठीं हैं।
और मैं घर के अंदर आ गयाा हूँ।।

माँ, बीबी, मेरी बेटी, खुश हैं बहुत।
मैं शायद उनके अंदर आ गया हूँ।।

झटक के आया हूँ ज़माने के चलन।
मैं शायद ख़ुद के अंदर आ गया हूँ।।

झुकाया बाहर था, वक़्त ने मुझको।
मैं फिर भी, तन के अंदर आ गया हूँ।।

ज़मी के ख़ुदाओं को आँख दिखाई है।
कल देखूंगा, क्या उनके अंदर आ गया हूँ।।

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments