Ticker

6/recent/ticker-posts

तब्सिरा

अपने हालात का कुछ तब्सिरा तो कर।
कुछ न कुछ कर लेंगे हम, हौसला तो कर।।

डूबते हैं शम्स-ओ-क़मर, डूब जाने दे।
रोशनी लाऊंगा मैं, तू इल्तिजा तो कर।।

वक़्त ने ढाए हैं, ये जो ज़ुल्म के पहाड़।
काट लेंगे रास्ता, शुरू सिलसिला तो कर।।

तुझको ख़बर नहीं, हूँ मैं भी लुटा हुआ।
आ ज़रा पास मेरे,  दूर फासला तो कर।।

हल परेशानियों के निकलते हैं, सच है।
अपनी परेशानियों का, तर्जुमा तो कर।।

जिस्म से जिस्म मिले, इश्क़ नहीं होता है।
रूह से रूह मिला, इश्क़ की इंतहा तो कर।।

वक़्त भर देता है ज़ख़्म, वक़्त लगता है।
बस दर्दे दिल के वास्ते, कुछ दवा तो कर।।

मुशरिकों के शहर में, मैं एक बुत हूँ बस।
कोई ग़ज़ल कह के, मुझको ख़ुदा तो कर।।

संदीप श्रीवास्तव

Post a Comment

0 Comments