तुम खूब उछालो पत्थर मेरी जानिब दोस्त।
इक दिन तेरा हाथ ही ज़ख्मी होना है।।
तुमने तो रिश्ते का दाम लगा डाला।
अब तो केवल यह रिश्ता ज़ख्मी होना है।।
बिल्ली जब चढ़ जाएं, पेड़ों की शाखों पर।
फिर तो केवल चूज़े ज़ख्मी होना है।।
युग है कि भगवानों का रक्षण शैतान करें।
समझो न, अब केवल श्रद्धा ज़ख्मी होना है।।
जिस दौर में जाहिल, दुर्जन हो जाएं तख्तनशीं।
फ़िर तय है, केवल मानवता ज़ख्मी होना है।।
मेरी आँखों में कल की दुनियां की तस्वीरें।
संभलो वरना, दुनियां पारा पारा होना है।।
दखलन भोपाली
0 Comments