Ticker

6/recent/ticker-posts

वेदना में मचल के, भावना कही है

वेदना में मचल के, भावना कही है।
मैंने बस कहानी की, प्रस्तावना कही है।।

वृद्ध मां, जर्जर पिता का रिक्त क्युँ उदर रहा,
मैंने तो पुत्र जनित, निर्मम यातना कही है।।

हैं पशु बने हुए, पर देह मानवों की है।
ऐसे रक्त बीजकों की, वीभत्सता कही है।।

धर्म की दुकान खोले, धर्म को ही छल रहे।
बस संत-मोहपाश की, विडम्बना कही है।।

देश एक है मेरा, जाति, धर्म भिन्न है ।
वर्गो मे बटी-बटीसी भिन्नता कही है।।

रक्त पी रहे, और कह रहे उद्धार है ।
ऐसे जननायकों की निम्नता कही है।।

जिजिविषा विष बनी, महामना का श्राप है।
खंड-खंड हो रही, संपन्नता कही है।

हीर, वीर, प्रेम पर, कभी न कुछ मैं कह सका
जो दिखी गली-गली, संवेदना कही है।।

संदीप श्रीवास्तव 😊 'दख़लन'

Post a Comment

0 Comments