Ticker

6/recent/ticker-posts

रिश्तेदारियां

तोड़ती है, मोड़ती हैं, मरोडती हैं, रिश्तेदारियां।
साथ देने की कसमें, वादे तोड़ती हैं, रिश्तेदारियां।।

लहू पुकारेगा एक दिन चिलमन से बाहर आकर।
बस यही सराब ज़िंदगी में घोलती हैं, रिश्तेदारियां।।

कोनों में सिमटकर हैं पड़े हुए, आँगन के सारे फूल।
अक्सर ख़ामोश सी दीवारें टटोलती हैं, रिश्तेदारियां।।

महलों में रहने का भरम, हैं ग़ुरबत की कैद में।।
कमज़ोर को बाजार में धकेलती, रिश्तेदारियां।।

क्या किया, क्या दिया तुमने, जुमले निकलते हैं।
ग़लत वक़्त पे, कितना कुछ बोलती हैं, रिश्तेदारियां।।
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments