मैं तुमको ज़ाया ज़ाया सा लगता हूँ।
मेरे अंदर भी तो कोई ज़िंदा रहता है।।
वो जब जब मुझको टूटा टूटा देखती है।
उसके अंदर भी आँसू ज़िंदा रहता है।।
अब ख़्वाहिशों को कुछ शर्मिंदा होने दो।
ख़्वाबों के गले में कोई फंदा रहता है।।
जिसको देखो सौदागर बन के आता है।।
सबके दिल में अब धंधा चंदा रहता है।।
यूँ तो दख़लन बात का है अपनी पक्का।
जिस्म के डेरे में इक साधु गंदा रहता है।।
तुम क्या समझे कोई जादू दिखलाऊंगा मैं।
अपने को भी कुछ काम धन्धा रहता है।।
संदीप श्रीवास्तव
0 Comments