लफ्ज़ कागज़ पे उतर जाएं तो हंगामा करें।
कौन लिख्खे, कौन तुमको पशेमान करे।।
मैं इक दश्त लिए फिरता हूँ जिस्म में अपने।
हिकायत अपनी है, कौन तुमको परेशान करे।।
हम अपने सफ़र को तन्हा ही अब देंगे अंजाम।
कौन अब बेवजह, ढोने का सामान करे।।
जिस शजर से,.....… छांव की उम्मीद नहीं।
कौन उस शजर को संगसारी से लहूलुहान करे।।
कभी समंदर ने प्यास बुझाई है, सुना है क्या।
फिर बेवजह कौन समंदर को हलकान करे।।
यह आग उगलते रिश्ते से ठंडक की चाहत।
कौन पानी लाये, कौन बर्फ का मैदान करे।।
दख़लन भोपाली
0 Comments