Ticker

6/recent/ticker-posts

वजूद

इतनी तकलीफ़ से गुज़रा है मेरा वजूद।
सूखी आँखों में सहराओं की सी मस्ती है।।

बस यहीं पास ही, मेरे जिस्म के अंदर।
दिल नाम की, इक ग़मों की बस्ती है।।

मोहब्बत के मज़ारों का एक मोहल्ला है।
जिस पे आँख के पानी की सरपरस्ती है।।

मेरी पेशानी पे जो बल पड़ते हैं अचानक।
समंदर है मसलों का, लहरों की मस्ती है।।
दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments