ज़ख़्म फिर से हरे होने लगे।
दिल ने सिसक कर, यह क्या कर दिया।
लोग मिलने से अब कतराने लगे।
यह मैंने बिलखकर, मसअला कर दिया।
रोशनी की थोड़ी सी दरकार थी।
मैंने खुद को जलाकर, धुंआ कर दिया।।
रिश्ता सहेजने की कोशिश तो की।
हमने रिश्तों को ही, फासला कर दिया।।
बेशक़, सारे इल्ज़ाम हम पर रखें।
हमने उजड़े शहर को, मकबरा कर दिया।।
अब सूरज भी कुछ बुझा सा लगे।
शायद उसको भी कुछ, ग़मज़दा कर दिया।।
मेरी बीनाई भी कुछ कम हो गयी।
अश्कों ने नज़रों को कुछ धुंधला कर दिया।।
दख़लन भोपाली
0 Comments