याद आती नहीं उनको हमारी आंखे।
ये भरी आंखे, ये हमारी जलपरी आंखे।
गुल-ए-रूह ज़ार ज़ार रोई थी यहाँ।
जो उसने देखीं थीं मेरी, ये समंदर आंखे।
आँख में आब से चमक रहती है मियां।
इक लम्हा देख न पाए, वो मेरी नम आंखे।
इश्क़ इतना पत्थर तो नहीं हो सकता।
जो तैर के पार करे, मेरी ये दरिया आंखे।
रिश्ता तरेरता है, आँखे अपनी अक्सर।
मैं कहता हूँ, झुका ज़रा अपनी ये संग आंखे।
राज़ छुपते नहीं अश्क़ और आँख से यूँ।
बयाँ कर देती हैं सब, हमारी ये बोलती आंखे।।
दख़लन भोपाली
0 Comments