Ticker

6/recent/ticker-posts

दिल में कितनी परतें डाल के

दिल में कितनी परतें डाल के बैठे हैं।
रिश्ते कितने चेहरे डाल के बैठे हैं।।

उम्मीदों पे कायम हैं रिश्ते "दख़लन"।
सौदों की फ़ेहरिस्त, निकाल के बैठे हैं।।

आंखों के सारे मोती भी हड़प लिए।
फिर भी ये, आंखे निकाल के बैठे हैं।।

दरवाज़े से निकला तो, थी दीवार खड़ी।
आँगन में दीवार निकाल के बैठे हैं।।

दीवारों ने कुछ तो कहना चाहा होगा।
सब दीवारों पे , कान डाल के बैठे हैं।।

मैं निकला तो सारे चंदन हैराँ थे।
अपने थे जो, फ़न निकाल के बैठे हैं।।

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments