संगेमरमर की तराशी, कोई गुड़िया खो गई।
मैंने जो छोड़ी मोहब्बत, दिल से बुढ़िया हो गई।।
हर आहट पे उसे रहता है, मेरे आने का गुमाँ।
सावन की बाट जोहता, कोई जंगल हो गई।।
रंग सारे फीके पड़ गए, सजना संवरना बंद है।
मांग में सिन्दूर डाले, सुहागिन बेवा हो गई।।
अबके जो लौटूंगा तो, मुझसे लिपट जाएगी वो।
दरख़्त से बिछड़ी हुई, कोई लता सी हो गई।।
इश्क़ की बीमार कर देने की फ़ितरत होती है।
उसके चलते वो भी कुछ, ज़ियादा परेशां हो गई।।
खुशबुएँ भी उड़ गई, लहजे की उसके देखिये।
शख़्सियत ही पूरी उसकी, जैसे सहरा हो गई।।
एक बुत के अश्क़ मैंने, देखे पहली बार हैं।
आँख न है पत्थरों में, कोई दरिया हो गई।।
दख़लन भोपाली
0 Comments