इश्क़ का हर क़तरा जिस्म में सिमटा पड़ा है।
बस रेत की सूरत, सब कुछ बिखरा पड़ा है।।
फ़लक से ज़मीं पर, जो गिरा था अचानक।
कैसे समेटे रेज़ा रेज़ा, ख़्वाब जो टूटा पड़ा है।।
अभी अभी तो चाँद पर, हमने गज़लें कहीं थीं।
अभी कुछ दूर पर ही, एक तारा टूटा पड़ा है।।
जिस शाख़ पर इश्क़ को, बनाना था नशेमन।
है इनायत बारिशों की, वो शजर सूखा पड़ा है।।
रास्ते पथरीले थे और पैर थे नाज़ुक इश्क़ के।
है सलामत इश्क़, दिल में मेरे छाला पड़ा है।।
दख़लन भोपाली
0 Comments