हाँ कभी अश्क़ पिए, और कभी शराब लिए।
शब में रहता हूँ, इक नया अज़ाब लिए।।
हमने वो तीरगी देखी है इश्क़ के अंदर।
चश्म अंधी हैं, पलकों में आफ़ताब लिए।।
आसमां पर भी अब माहौल बड़ा ग़मगीं है।
चाँद भी तन्हा है, सितारों का इंतिख़ाब लिए।।
झील के पानी को पत्थर का ज़ायका देकर।
माहताब तोड़ दिया मैंने, दिल में इंकलाब लिए।।
अब मेरी रूह को, बारिश का इंतज़ार नही।
मैं शादाब हूँ सहरा में, इक सराब लिए।।
दख़लन भोपाली
0 Comments