Ticker

6/recent/ticker-posts

ज़िंदगी आईना रखने लगी है

हर इक रिश्ता बाज़ार सा लगता है।
शायद मोहब्बत बिकने लगी है।।

हरेक आंख में खूं का गुमाँ हो।
अश्क़ में आब मरने लगी है।।

जिसे अब साथ में चलना था मेरे।
वो शह फासला करने लगी है।।

घर भी अब लड़खड़ा के झूलता है।
नींव लाचार सी लगने लगी है।।

हम अब छांव में ही ख़ाक होंगे।
छाँव अब धूप सी पकने लगी है।।

जिसे आज़ाद बादल दिए थे उड़ने।
वही अब बेड़ियां कसने लगी है।।

आवाज़ें हलाक हुई जंग के चलते।
खामोशी अब बहुत डसने लगी है।।

मुझे अब इल्म हासिल हो गया है।
ज़िंदगी आईना रखने लगी है।।

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments