Ticker

6/recent/ticker-posts

धुआँ हुआ मिलूँगा मैं

सुबह की धूप में खिलता हुआ मिलूँगा मैं।
स्याह रात में जलता हुआ मिलूँगा मैं।।

तुम अपनी आंखों को जो रोशन करना चाहो।
तुम्हारे अश्क़ में धुआँ हुआ मिलूँगा में।।

अब मोहब्बत में कोई मेयार बाक़ी नहीं रहा।
अपने मेयार से लिपटा हुआ मिलूँगा में।।

इस रिश्ते को अब मेरी ज़रूरत ही नहीं।
फिर भी रिश्ते में सिमटा हुआ मिलूँगा मैं।।

इश्क़ बार बार मेरा इम्तिहान लेने का आदी।
किसी सवाल से उलझा हुआ मिलूँगा मैं।।

मैं दिल से निकला हूँ ज़हन से नहीं जाता।
तुम्हारे ख़याल में घुलता हुआ मिलूँगा मैं।।

तुम्हारे होश फाख्ता होने है यह तय है दख़लन।
किसी मोड़ पे बद-हवास हुआ मिलूँगा मैं।।

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments