कुछ कर गुज़र जाने का जी नहीं करता।
अब रिश्ते बनाने का भी, जी नहीं करता।।
फूल जितने खिले, माली ने बर्बाद कर दिये।
अब तो गुलशन लगाने का, जी नहीं करता।।
मसफ़त ज़िंदगी की कुछ इस तरह आगे बढ़ी।
अब हिकायत आगे बढ़ाने का, जी नहीं करता।।
इश्क़ ने कितनी दफा, आवाज़ दे के बुलाया है।
बस अब सुनने सुनाने का, जी नहीं करता।।
दिल मेरा सोने का टुकड़ा है दख़लन मियाँ।
इसको पीतल बनाने का, जी नहीं करता।।
खारा समंदर ही पी जाएंगे, प्यास की ख़ातिर।
मीठा झरना आँखों से बहाएं, जी नहीं करता।।
वादों के लिए, ज़ख़्म लिए, ज़ख़्म भी दिए।
अब और खंजर चलाने का, जी नहीं करता।।
दख़लन भोपाली
0 Comments