आधा अधूरा इश्क़, मुक़म्मल बदन में बैठ गया।
दर्द दिल से निकला, रूह के बदन में बैठ गया।।
मेरे हर ज़ाविये पे, इश्क़ का कब्ज़ा सा है।
इश्क़ कम्बख्त, ग़ज़ल के बदन में बैठ गया।।
हिज्र का चांद भी, कितना असर रखता है।
आसमां में निकला, झील के बदन में बैठ गया।।
उसने ने पानी पर मेरा नाम जो लिख्खा तो।
नाम पानी में उतरा, रेत के बदन में बैठ गया।
अश्क़ भी अपना न रहा, दूसरी दुनियां में है।
आँख से पोंछा तो, हथेली के बदन में बैठ गया।।
मेरी नज़रों में इश्क़ का मुक़ाम है सबसे ऊँचा।
बाजार बन के, दुनियां के ज़हन में बैठ गया।।
दख़लन भोपाली
0 Comments