मोहब्बत टूट के होती तो शिकवा न था।
सच तो यह है कोई अपना न था।।
रास्ते मंज़िल का गुमाँ देने के आदी थे।
और मेरे पैर में भी कोई छाला न था।।
फिर सबा बदली तो कुछ ऐसा हुआ।
जिस्म में सांस तो थी मगर जज़्बा न था।।
हर कोई आईना बन के सलाह देने लगा।
और मेरे पास मेरा ही चेहरा न था।।
दाग़ पैरहन पर जो लगते तो धो लेते।
ज़ख़्म रूह पर था, और दिखता न था।।
मैं तक़सीम हुआ था तबर्रुख की तरह।
और उसपे ख़ुदा का भी चर्चा न था।
बेंच देते ज़मीर, तो जी लेते हम भी।
अपनी ख़ुद्दारी का कोई हमनवा न था।।
दख़लन भोपाली
0 Comments