ग़ज़ल غزل
मुझको बचने को दो साहिल अब तो
इक बहर दिल में है शामिल अब तो
तुझसे मिलने की है इतनी ख़्वाहिश
ख़ुद से मिलना भी है मुश्किल अब तो
ज़िंदगी जंग सी दिन में अपनी
रात का वक़्त है क़ातिल अब तो
क्यूँ है सीने में मुहब्बत मेरे
बस में रहता ही नहीं दिल अब तो
ख़्वाब भी नींद का मुंतज़िर अपना
रात हो जाएगी बोझिल अब तो
इश्क़ के ज़लज़ले में उलझा हूँ
और होना भी है कामिल अब तो
दख़लन भोपाली
0 Comments