Ticker

6/recent/ticker-posts

RRमुआ'फ़ कीजिए हमको 1212 1122 1212 22


ग़ज़ल غزل
___________

मुआ'फ़ कीजिए हमको कि यार चलते हैं
ये शे'र किसके हैं किसकी ज़बाँ से खुलते हैं

हमें अब आख़िरी सफ़ से भी उठ के जाना है
अदब के लोगों अभी हम जगह बदलते हैं

किसी सुख़न से मेरी आँख नम नहीं होती
तुम्हारे शे'र से आँसू नहीं उबलते हैं

तुम्हारे फ़लसफ़े फ़र्ज़ी हैं दर्द के सारे
तुम्हारी ज़ात से इसके सुराग़ मिलते हैं

वो बैठ ए.सी. में कहते हैं रेगज़ारों पे
दिवाने आज भी चेहरे पे रेत मलते हैं

पराई आग में हाथों को सेंकने वाले
तू क्या कहेगा ग़रीबों के घर भी जलते हैं

ज़मी के सीने में पैवस्त होना पड़ता है
शजर में तब कहीं बर्ग-ओ-समर निकलते हैं

हमेशा ज़ेहन में अपने ये बात रखियेगा
अजल के वक़्त ही च्यूँटी के पर निकलते हैं
दख़लन भोपाली



Post a Comment

0 Comments