Ticker

6/recent/ticker-posts

89 RR तुम्हें लगे है कि घर का 12122x3

ग़ज़ल غزل
__________
तुम्हें लगे है कि घर का नक़्शा बदल रहा है
हर एक रिश्ता हर एक चेहरा बदल रहा है

उगा रहे हैं नई फ़सीलों के जिस्म घर में
हमारा विर्सा हमारा शजरा बदल रहा है

हमें जहाँ में बहुत सी चीज़ें सुधारनी थीं
नसीब देखो, ख़ुदा हमारा बदल रहा है

हमें बदलने की दे रहे हैं नसीहतें जो
उन्हें बताओ ख़ुदा हमारा बदल रहा है

जो लड़की दुल्हन की ड्रेस पहने सिसक रही थी
उसे पता था कि सिर्फ़ पिंजरा बदल रहा है

यहाँ ज़बानों से रिस रहा है मवाद-ए-मज़हब 
मगर सुना है कि इल्म दुनिया बदल रहा है

हम अपनी ख़्वाहिश की मौत का ग़म नहीं करेंगे
ज़रा समझ लें कि वक़्त क्या क्या बदल रहा है

मुहब्बतों पे कमाल ग़ज़लें कहीं है मैंने
प दौर-ए-हाज़िर में मेरा लहजा बदल रहा है
दख़लन भोपाली

हमारी आँखों में सच में दरिया मचल उठे हैं
हमें ये दुःख है, हमारा दरिया बदल रहा है

निभा दिया है किसी ने रिश्ता तबाह होकर
कोई नज़र तो किसी का रस्ता बदल रहा है

मेरी जबीं पर नई शिकन का भी रक़्स होगा
अभी दुखों का ख़ुदा मसौदा बदल रहा है

नया मसीहा चुना था हमने मगर हुआ क्या
नया मसीहा भी बस मसौदा बदल रहा है









 







तुम्हें पड़ी है जहाँ की यारो जहान बदलो
हमे ये हैरत ख़ुदा हमारा बदल रहा है

वो जिस की आँखे उदास होकर भी हँस रही हैं
वो शख़्स ही तो तमाम किस्सा बदल रहा है


हम अपनी ख़्वाहिश की लाश काँधे पे रख चुके हैं
ये वक़्त शातिर, हमारी दुनिया बदल रहा है



नहीं नहीं हम  दुनिया बदल रहे हैं
12122           12 








Post a Comment

0 Comments