#पज़ल
______
साँस लेती हैं मछलियाँ गिल से
शे'र निकला है ये मेरे दिल से
मैंने डाली दवा बिलों में तो
चूहे घबरा के निकले हैं बिल से
मैंने भी गालियाँ बकीं उसको
मैं भी मजबूर था मेरी विल से
हिल पे जाएँगे पानी भरने को
जेक कहता था बस यही जिल से
तिल के लड्डू बनाना आसाँ है
क्या निकालोगे तेल तुम तिल से
सब टमाटर को चाहने वाले
पाव भर ले सके हैं मुश्किल से
हम पे घण्टों से लोग पसरे हैं
कुर्सियाँ कह रही हैं टेबिल से
पक गया हूँ ए मेरी जान सुनो
तेरी चिकचिक से तेरी टिलटिल से
न्यूज़ चैनल पे कविता सुनकर
हैव पेशंस ब्रो रहो चिल से
तुम सजाते हो बज़्म चमचों की
कूद जाऊँ मैं क्या किसी हिल से
कैसी लिख के ग़ज़ल दी चुंगी को
चुंगी पढ़ पाया उसको मुश्किल से
__________
संदीप श्रीवास्तव
0 Comments