Ticker

6/recent/ticker-posts

P 18 ज़ायका निकला नदी का 2122 1122 1122 22

ग़ज़ल غزل 
__________
ज़ाइका निकला नदी का भी समंदर जैसा
क्या हर इक सीने में दिल रक्खा है पत्थर जैसा??

महँगी चीज़ों से लदे जिस्म बहुत मिलते हैं
ज़ात में कुछ नहीं मिलता कभी ज़ेवर जैसा

ज़र्रे-ज़र्रे में तुझे देखा ख़ुदा को भूले
ये अमल भी है मेरी जान क़लन्दर जैसा

रात को लौट के आते हैं फ़क़त सोने को
अपना घर भी नहीं लगता हमें अब घर जैसा

हाए उस शख़्स ने मुश्किल में हमें छोड़ दिया
हाँ वही शख़्स जो लगता रहा रहबर जैसा

क्या ही दुख होगा कि वो मुझसे लिपटकर रोया
जो समझता था मुझे राह के पत्थर जैसा

कुछ सुधरने के हैं इम्कान हमेशा सब में
अपने बेहतर को बनाते रहो बरतर जैसा

इश्क़ के नाम प जिस्मों में बड़ी हलचल है
दिल के ख़ानो को बना रक्खा है बिस्तर जैसा

ग़म से राहत की ही कोशिश में ग़ज़ल कह दी है
मुझमें कुछ भी नहीं है यार सुख़नवर जैसा

एक दो लोग ज़रा देखो परख कर "दख़लन"
कोई भीतर से नहीं होता है बाहर जैसा


Post a Comment

0 Comments