ग़ज़ल
______
इतनी तादाद है कमीनों कीछाती दुखने लगी ज़मीनों की
दुनिया बस्ती तमाश-बीनों की
इसमें इज़्ज़त है बस कमीनों की
क्या ये बस चीज़ इस्तिमाल की हैं
क्या है औक़ात इन हसीनों की
लग रहा है कि आदमी ख़ुश है
सिलवटें देखिए जबींनों की
रिश्ते- नातों की है कहानी अलग
अपनी दुनिया है आस्तीनों की
मैं बताता हूँ क्या है इश्क़ सुनो
बस सनक है ये कुछ महीनों की
क्या इबादत करें मियाँ "दख़लन"
लाशें सड़ने लगीं यक़ीनों की
पहले तो भाई जान गिरेबान देखिए
फिर उसके बाद में ज़रा ईरान देखिए
0 Comments