Ticker

6/recent/ticker-posts

बाबा महान है

भारत अनेकता मे एकता वाला देश है और यही इसकी विशेषता भी है जिस पर समय समय पर हम गौरान्वित होते हैं। अभी कुछ दिन पहले  देश मे वर्ल्ड कल्चर फ़ेस्टिवल का आयोजन हुआ। यह आयोजन श्री श्री रविशंकर जी के द्वारा आयोजित था। कार्यक्रम पूरी दुनिया को जोड़ने वाला था तो लगे हाथ सरकार ने भी 2.25 करोड़ का अनुदान दे डाला। पुलिस की सहायता भी दी गयी और आर्मी को भी मज़दूरी पर लगा दिया गया।
कार्यक्रम यमुना के किनारे होना था तो तमाम तरह की परमिशन बाबाजी के पास होने की आशा थी परंतु परमिशन विवाद से लेकर जुर्माना लगाने तक की तमाम अप्रिय समाचारो का सामना करना पड़ा। सारे विश्व को एक मंच पे एकत्रित कर देने वाला यह सांस्कृतिक एवं राजनितिक कार्यक्रम बहुत ही भव्यता के साथ पूरा हुआ। हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री ने भी इस कार्यक्रम मे शिरकत की वहीं आम आदमी पार्टी के केजरीवाल भी दीप प्रज्वलित करते दिखे।
यह और बात है के मेरे जैसे तुच्छ और गरीब आदमी के पास न तो इस कार्यक्रम मे जाने का बजट था न ही इच्छाशक्ति। मे कोई तुर्रम नहीं फिर भी न जाने क्यों व्यापारी बाबाओ एवं राजनितिक शेर, चीते, लोमड़ियों एवं भेड़ों का आंकलन करने की खुजली मेरे मस्तिष्क मे क्यों होने लगती है। मेरे ज्ञान के अनुसार जो अपनी समझ से मैं अर्जित कर सका हूँ उसके अनुसार एक बाबा या योगी सीमित साधनो के साथ विलासिता से दूर सात्विक जीवन  व्यतीत करता है। भारत की अनेकता मे विभिन्न प्रकार के बाबाओं का वैभव भी देखने योग्य है अब चाहे वो किसी भी धर्म या धारा के क्यों न हों।
बाबा श्री श्री भी फर्स्ट क्लास मे सफ़र करते है और आरामदायक गाड़ियों मे घूमते हैं। बाबा के कार्यक्रम के लिए चंदे करने या फिर जो भी कह लें जो इसे आयोजित करते हैं ऐसे कुछ लोगों को मैं भी जानता हूँ।
पर हद तब हो जाती है जब NGT बाबा पे पांच करोड़ का जुर्माना ठोंक देती है और बाबा न्यूज़ चैनल प्रवचन देते हैं कि जेल चला जाऊंगा पर जुर्माना नहीं दूंगा। हम बेदाग रहे है और बेदाग निकलेंगे। खैर बाबा के भक्त जुर्माना भरने के लिए राजी हो गए और NGT की लाज रख ली ये और बात है की आर्ट ऑफ़ लिविंग एक साथ 5 करोड़ भरने राजी न हुआ और NGT ने यह रकम किश्तों मे भरने की बात मान ली।
ऐसे कई विरोधाभास सामने आये लेकिन बाबा के चमत्कार केआगे सब नतमस्तक हो गए। हमारे देश के राष्ट्रपति ने इस कार्यक्रम से पल्ला झाड़ लिया परन्तु राजनितिक भूख ने अन्य कई राजनितिक पार्टियों को इस प्रोग्राम मे शिरकत करने पर मजबूर कर दिया।
सवाल यह उठता है की क्या यही ततपरता झोपड़ियां तोड़कर निर्वासित किये गए गरीब लोगों को बसाने मे नहीं की जा सकती।
खैर छोड़िये मैं तो यह मानता हूँ क़ि महंगाई, भ्रष्टाचार, गरीबी, बेरोज़गारी  और कुपोषण जैसी समस्याएं इस देश से ख़त्म हो चुकी हैं तभी तो हम धर्म, राष्ट्रवाद और भारत माता की जय पर स्वस्थ चर्चा करते आनंद से जीवन यापन करते नज़र आते हैं😋एक बात और जैसे जैसे बाबा बड़े और प्रसिद्ध होते जाते हैं ये दवाइयों से लेकर किराना बेचने पर आमादा हो जाते हैं ऐसा क्यों इसकी समझ मुझमे नहीं हैं जिनमे होगी वो मुझे गरियाने लगेंगे।
मेरा मानना है कि सरकार को अपने औषधि एवं खाद्य विभागों मे इन बाबाओ के और विकास के लिए अनुदान से लेकर अनुष्ठान तक की व्यवस्था करनी चाहिए और किसी सांसद बाबा को ही ये ज़िम्मेदारी सौंप देनी चाहिए अगर कोई चुनकर न आ पाये तो इन्ही मे से किसी को राज्यसभा के रास्ते बुलाया जा सकता है।
जहाँ आज भी आम इंसान रोटी कपडा की लड़ाई लड़ रहा है धयान दे मैंने मकान नहीं लिखा है क्योकि वो अब विलासिता मे आता है वहां ऐसे कार्यक्रमों का फायदा एक वर्ग विशेष के हिस्से ही आता होगा बशर्ते वो इसे फायदा माने तब। गरीबी , महंगाई और रोजगार पे वोट मांगने का काम भी बंद होना चाहिए क्योकि आर्ट ऑफ़ लिविंग से ही आदमी संपन्नता को प्राप्त कर जायेगा। गरीबो को देशद्रोही बताकर दुसरे देश मे शिफ्ट भी कर सकते हैं। ऐसी सलाहें अगर आने वाले समय मे दी जाने लगे तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए। खैर ज़्यादा बात न करते हुए बस एक बात से अपने को विराम देता हूँ भारत माता की जय😘। यह लेखक के अपने विचार हैं इससे हमारा कुछ लेना देना नहीं है।
दखलन भोपाली.........

Post a Comment

0 Comments